साइबर ठगी में नया खुलासा: बेमेतरा में 28 खाताधारकों पर मुकदमा, ठगों को किराए पर दिया बैंक खाता

Spread the love

 5 लाख से अधिक की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बेमेतरा पुलिस ने साइबर ठगी में शामिल 28 बैंक खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन खातों का उपयोग ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया गया था। जांच में सामने आया कि इन खातों से कुल 5 लाख 4 हजार रुपये से अधिक की संदिग्ध लेन-देन हुआ है।

ठगी के नेटवर्क का खुलासा

साइबर सेल की जांच में यह पाया गया कि ये खाते देशभर में हो रही ऑनलाइन ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए थे। बेमेतरा सिटी कोतवाली प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि बैंक खातों की जांच में यह सामने आया कि कई खातों में साइबर ठगी से जुड़ी धनराशि का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसके आधार पर पुलिस ने 28 खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस की अपील

बेमेतरा पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि –
बैंक खाता खोलते समय पूरी सतर्कता बरतें और अज्ञात व्यक्ति पर भरोसा न करें।
किसी लालच में आकर अपना बैंक खाता किराए पर न दें।
यदि आपके खाते में अचानक कोई बड़ी रकम आती है और उसका स्रोत अज्ञात है, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।
संदेहास्पद गतिविधियों की जानकारी पुलिस या साइबर सेल को दें।

बेमेतरा पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है कि इन खातों का उपयोग किन-किन अपराधों में किया गया था और इसके पीछे कौन सा संगठित गिरोह काम कर रहा था।

 

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!