तखतपुर विधानसभा के ग्राम अजयपुर में कंबल वितरण, विधायक ने की विकास कार्यों की घोषणा

Spread the love

स्वराज जायसवाल की कलम से…..✍️

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अजयपुर में शनिवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय धर्मजीत सिंह शामिल हुए और सैकड़ों आदिवासी महिलाओं को कंबल वितरित किए। यह कंबल वितरण विधायक द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में अपने स्वयं के व्यय से किया जा रहा है।



कार्यक्रम के दौरान विधायक धर्मजीत सिंह ने नव निर्मित सांस्कृतिक मंच का विधिवत उद्घाटन किया और ग्राम विकास के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।



इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष माननीय संतोष कौशिक, जिला पंचायत बिलासपुर की सभापति माननीय भारती माली, भाजपा उपाध्यक्ष माननीय अश्वनी शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष माननीय राकेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य माननीय अंबिका साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साथ ही माननीय विशाल सिंह, अरुण चौहान, ग्राम सरपंच गुंजन साहू, पंच कोमल टोडर, दिनेश बघेल, अशोक मरावी, जनपद पोर्ते, संतोषी राज, ममता बघेल, मोहन पाटले, बलराम पोर्ते, केशव साहू, सुनीता साहू, रोहित साहू, अश्वनी भास्कर, रमेश राज, अब्दुल खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।



कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता बिहारी सिंह टोडर एवं मोहन पाटले ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में ग्राम सरपंच गुंजन साहू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!