2026 में भारतीय शेयर बाजार के अवकाश घोषित: NSE ने जारी की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Spread the love

साल 2026 में भारतीय शेयर बाजार में कितने अवकाश रहने वाले हैं, इसकी जानकारी अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ओर से दे दी गई है। दरअसल रविवार और शनिवार को छोड़कर भी 2026 में भारतीय शेयर बाजार कई मौकों पर बंद रहेगा। चलिए जानते हैं अवकाश की पूरी लिस्ट।

NSE ने जारी की साल 2026 की शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट, यहां जानिए कितने दिन बंद रहेगा बाजार

साल 2025 का अंत जल्द ही होने वाला है। दरअसल इस साल का आखिरी महीना चल रहा है और आखिरी महीना भी आधा बीत चुका है। साल 2025 भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। हालांकि साल के ज्यादातर समय रुख गिरावट की ओर देखने को मिला, लेकिन निवेशकों ने कारोबार में मन लगाए रखा। साल 2025 में कई छुट्टियां रहीं, जिसके चलते शेयर बाजार में व्यापार बंद रहा। वहीं अब साल 2025 के खत्म होने से पहले और साल 2026 के शुरू होने से पहले ही NSE की ओर से छुट्टियों को लेकर घोषणा कर दी गई है।

शनिवार और रविवार के अलावा भी साल 2026 में शेयर बाजार में छुट्टियां रहने वाली हैं। दरअसल शनिवार और रविवार के हॉलीडे को छोड़ दें तो कुल 15 दिन भारतीय शेयर बाजार साल 2026 में बंद रहने वाला है। चलिए जानते हैं कि ये छुट्टियां कब-कब आएंगी।

जनवरी से मार्च तक इतने अवकाश रहेंगे

दरअसल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक जनवरी से ही भारतीय शेयर बाजार में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जनवरी से मार्च तक शेयर बाजार कई बार बंद रहेगा। बता दें कि जनवरी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। वहीं जनवरी के बाद फरवरी में शेयर बाजार में कोई भी अवकाश नहीं रहेगा, यानी फरवरी में केवल शनिवार और रविवार को ही अवकाश रहेगा। लेकिन मार्च में 3 दिन भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। बता दें कि 3 मार्च को होली का त्योहार रहेगा, जिसके चलते शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। वहीं 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के चलते शेयर बाजार में अवकाश रहेगा।

जानिए अप्रैल से जून तक कितने दिन बंद रहेगा बाजार?

वहीं अप्रैल के महीने पर नजर डालें तो अप्रैल में भी भारतीय शेयर बाजार 2 दिन के लिए बंद रहेगा। बता दें कि 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार में कोई भी कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी, जिसके चलते 14 अप्रैल को भी भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। मई के महीने में भारतीय शेयर बाजार 2 दिन के लिए बंद रहेगा। शनिवार और रविवार के अलावा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के चलते और 28 मई को बकरी ईद के चलते कारोबार नहीं होगा। वहीं जून में 26 जून को मोहर्रम के चलते बाजार में कारोबार नहीं होगा।

जुलाई से दिसंबर तक के अवकाश देखिए

वहीं जुलाई के महीने में शनिवार और रविवार के अलावा शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा। हालांकि सितंबर के महीने में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते बाजार बंद रहेगा, जबकि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा के चलते कामकाज बंद रहेगा। वहीं नवंबर के महीने में 10 नवंबर को दिवाली के चलते कारोबार नहीं होगा और 24 नवंबर को प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भी बाजार बंद रहेगा। वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार नहीं होगा। बता दें कि इन छुट्टियों के अलावा रविवार और शनिवार को सामान्य अवकाश रहने वाला है।

वहीं इसके अलावा भारतीय शेयर बाजार में हमेशा दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग को लेकर चर्चा रहती है। बता दें कि NSE की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बार दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार 8 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। हालांकि अभी तक समय को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!