IPL 2026 मिनी ऑक्शन: सीमित बजट में गुजरात टाइटंस ने खरीदे 5 खिलाड़ी, 3 विदेशी शामिल

Spread the love

गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इस फ्रेंचाइजी ने अभी तक हर सीजन में अच्छा खेल दिखाया है। आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में भी उनके पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं थे। गुजरात की टीम 12.9 करोड़ रूपये के पर्स के साथ ऑक्शन में आई थी और इतने पैसे में उन्होंने पांच प्लेयर्स को खरीदा, जिसमें से तीन विदेशी प्लेयर थे।

गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में खरीदे पांच प्लेयर

गुजरात टाइटंस ने मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ा दांव जेसन होल्डर पर खेला। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए गुजरात की फ्रेंचाइजी ने पूरे 7 करोड़ रूपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा उन्होंने टॉम बैंटन (2 करोड़), अशोक शर्मा (90 लाख), ल्यूक वुड (75 लाख) और पृथ्वी राज यारा (30 लाख) को अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा उनकी टीम पहले से ही काफी मजबूत नजर आ रही है।

एक बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस की टीम इस लीग की सबसे कंसिटटेंट टीमों में से एक रही है। साल 2024 के सीजन को छोड़ दें तो पहले दो सीजन में फाइनल खेलने वाली इस टीम ने 2025 में भी तीसरे नंबर पर फिनिश किया था। इस बार टीम जब ऑक्शन में उतरी तब उनके सामने 5 स्लॉट को भरने की चुनौती होगी, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करना था। इस फ्रेंचाइजी ने अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए ऑक्शन से पहले केवल 6 खिलाड़ियों को ही रिलीज किया था, जिसमें 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद शमी सबसे बड़ा नाम था, जिसे इस टीम ने ट्रेड किया था।

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड और पृथ्वी राज यारा

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!