महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। जिले के खरोरा और तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात की थी। एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की मदद से पुलिस ने एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की गई मोबाइल, नगदी रकम, दो बाइक और दो धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।

पहली घटना 17 दिसंबर को तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेसर में हुई, जहां तीन अज्ञात युवकों ने दो पैदल जा रहे युवकों को रोककर लूटपाट की और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला किया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए।

दूसरी घटना इसी दिन खरोरा-रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा स्थित किंग ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने बुधवार रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM बाइक से पहुंचे। लूट की नीयत से हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले बलौदाबाजार का रास्ता पूछने के बहाने बात की, फिर अचानक चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान ढाबे के बाहर बैठे शिवकुमार साहू का मोबाइल छीन लिया।
आबकारी वेयर हाउस में काम करता था युवक

जब शिवकुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सीने में चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार साहू सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में काम करता था। अपने 11 दोस्तों के साथ ढाबे में पार्टी करने आया था। वारदात के वक्त वह दो अन्य साथियों के साथ बाहर बैठा था, तभी यह घटना हुई।

SSP समेत क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह समेत क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर सहित आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की गई।

खरोरा मामले में आरोपी खिलेश उर्फ दादू, विक्की उर्फ विकास साहू और ओमकार साहू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तिल्दा नेवरा प्रकरण में खिलेश, विक्की और एक नाबालिग को पकड़ा गया। ये सभी आरोपी खरोरा के ही निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल, नगदी रकम, दो बाइक और दो धारदार हथियार जब्त किए हैं।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!