धनशोधन मामले में ED ने अनिल अंबानी के बेटे से दूसरे दिन भी पूछताछ की

Spread the love

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से शनिवार को भी पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, 34 वर्षीय अनमोल अंबानी के बयान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शुक्रवार को पहली बार दर्ज किए गए थे और शनिवार को भी पूछताछ जारी रही।

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह ने इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की जांच येस बैंक से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि बैंक का 31 मार्च 2017 तक रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह में करीब 6,000 करोड़ रुपये का निवेश था, जो एक वर्ष के भीतर बढकर लगभग 13,000 करोड़ रुपये हो गया।

इन कंपनियों में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कर्मिशयल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) शामिल थीं। एजेंसी का आरोप है कि इन निवेशों का एक ‘‘बड़ा’’ हिस्सा गैर-निष्पादित निवेश (एनपीआई) में बदल गया, जिसके चलते बैंक को बाद में करीब 3,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईडी ने रिलायंस समूह की कंपनियों से जुड़े कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से भी पूछताछ की है।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!