Raigarh News : जिंदल यूनिवर्सिटी की बी-टेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, 20 वर्षीय प्रिंसी कुमारी की मौत

Spread the love

रायगढ़ । जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां जिंदल यूनिवर्सिटी की बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रिंसी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, प्रिंसी कुमारी मूल रूप से जमशेदपुर (टाटा) की रहने वाली थी और पूंजीपथरा स्थित जिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 20 दिसंबर की रात उसका शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए खुद को पढ़ाई में कमजोर बताया है और परिवार पर आर्थिक बोझ डालने की बात लिखी है।

बताया गया कि शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे परिजन प्रिंसी को फोन कर रहे थे, लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी उसने फोन रिसीव नहीं किया। इससे चिंतित होकर परिजनों ने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी। जब वार्डन छात्रा के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर प्रिंसी को फांसी पर लटका पाया गया।

इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पूंजीपथरा थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

 

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!