दृश्यम 3 की पहली झलक जारी, पहले से भी ज्यादा खतरनाक होगा अजय देवगन का अंदाज

Spread the love

Drishyam 3 First Glimpse Video: अजय देवगन की हिट फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे सीक्वल का ऐल्न कर दिया गया है. इससे पहली झलक भी जारी कर दी गई है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है. एक बार फिर से स्क्रीन पर विजय सलगांवकर, आईजी मीरा देशमुख, नंदिनी सलगांवकर और अंजू सलगांवकर की कहानी देखने के लिए मिलेगी. जारी किए गए वीडियो के अनुसार, कहानी अभी बाकी है और ये कहानी का अंतिम पड़ाव है. फिल्म को 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

‘आखिरी हिस्सा अभी बाकी है…’

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की अनाउंसमेंट का वीडियो जारी कर दिया गया है. इस 1 मिनट 13 सेकंड के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वह विजय सलगांवकर एक बार फिर से परिवार को बचाने के लिए उनके आगे खड़े हैं. वीडियो में सस्पेंस से भरे कुछ सीन्स भी देखने के लिए मिलते हैं. इसकी सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें अजय देवगन की आवाज बैकग्राउंड में चल रही होती है, जो कहते सुनाई देते हैं, ‘दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि पिछले 7 साल में जो कुछ हुआ और जो कुछ किया. जो कुछ देखा और जो कुछ दिखाया, उससे मुझे एक बात समझ में आ गई. इस दुनिया में हर किसी का सच अलग है.’

अजय देवगन आगे कहते हैं, ‘हर किसी का सही अलग है. मेरा सच, मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है. जब तक सब थक नहीं जाते. जब तक सब हार नहीं जाते, मैं यहीं खड़ा हूं चौकीदार बनकर. एक दीवार बनकर. क्योंकि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. आखिरी हिस्सा अभी बाकी है.’

क्या है ‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट?

इसके साथ ही अगर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें वह लीड रोल में हैं. वहीं, श्रेया सरन उनकी पत्नी के रोल में फिर नजर आने वाली हैं. वहीं, इशिता दत्ता उनकी बेटी के रोल में हैं, जो 7 सालों में बड़ी हो चुकी हैं. फिल्म में तबु फिर से उसी पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगी. इसके अलावा फिल्म में अभिषेक पाठक, कुमार मंगत, आलोक जैन जैसे कई सह-कलाकार नजर आने वाले हैं.

‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट

‘दृश्यम 3’ की पहली झलक सामने आते ही काफी वायरल हो रही है. इसके सामने आते ही लोगों में काफी बज बन गया है. इसके पिछले दोनों पार्ट्स को फैंस ने काफी पसंद किया था. इसका पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज किया गया था, जो कि हिट रही था. इसके बाद फिल्म का दूसरा हिस्सा साल 2022 में रिलीज किया गया था. ऐसे में अब इसकी तीसरा पार्ट भी ऐलान कर दिया गया है, जिसे 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें कि ये फिल्म मोहनलाल की ‘दृश्यम’ का रीमेक है.

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!