पीएम मोदी से जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा व पत्नी हिमानी मोर की मुलाकात, खेल सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और उनकी वाइफ हिमानी मोर से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मंगलवार सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात की। हमारी खेल समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई।”

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2020 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2020 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रचा था। इसके बाद 2023 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड और 2024 में पेरिस ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।

नीरज चोपड़ा मई 2016 में भारतीय सेना की 4 राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में हुए थे शामिल

उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के सम्मान में नीरज चोपड़ा को इस वर्ष प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि प्रदान की गई थी। नीरज चोपड़ा मई 2016 में भारतीय सेना की 4 राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में बतौर नायब सूबेदार शामिल हुए थे।

इससे पहले नीरज चोपड़ा को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है

इससे पहले नीरज चोपड़ा को पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड, परम विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। 2025 सीजन में, चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग और बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक सहित चार प्रतियोगिताएं अपने नाम कीं। उन्होंने मई में इतिहास रचा। वह किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 90 मीटर की दूरी पार करने वाले पहले भारतीय बने।

उन्होंने दोहा डायमंड लीग में अपनी तीसरी कोशिश में 90.23 मीटर का शानदार थ्रो किया। उस समय पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की थी। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया था।नीरज चोपड़ा ने 25 जनवरी 2025 को हिमानी मोर से शादी रचाई थी। हरियाणा के लारसौली में जन्मीं हिमानी मोर एक टेनिस खिलाड़ी रही हैं। उनके शादी समारोह में कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। खुद नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!