अशोकनगर लूट कांड : आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 25 लाख की सनसनीखेज लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Spread the love
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बदमाशों ने युवक से 25 लाख रुपए की लूट लिए।  पूरी घटना देहात थाना क्षेत्र की है। बदमाशों ने पहले युवक को जमीन की जानकारी मांगने के बहाने रोका और आखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद रुपयों से भारा बैग छीन लिया।

Ashoknagar Loot Mirch Powder: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बदमाशों ने युवक से 25 लाख रुपए की लूट लिए।  पूरी घटना देहात थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि बदमाशों ने पहले युवक को जमीन की जानकारी मांगने के बहाने रोका और आखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद रुपयों से भारा बैग छीन लिया।

जमीन पूछने के बहाने रोका और लूट लिया

जानकारी के अनुसार, लखविन्दर सिंह मंगलवार, 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे बाइक पर अपने रिश्तेदारों को 25 लाख रुपए देने के लिए निकल रहा था। तभी मोहरी रोड के तमोइया पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार 2 लोग आए। उन्होंने लखविन्दर को जमीन की जानकारी पूछने के बहाने रोका और फिर उसकी आंखों में मिर्च डालकर पैसे से भरा बैग छीनकर भाग गए।

पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती

आंखों में मिर्च पड़ते ही युवक छटपटाकर जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का खौफ

गौरतलब है कि जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन संगीन अपराध सामने आ रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से घटनाएं बढ़ रही हैं।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!