भारत की बड़ी छलांग: जापान को पछाड़कर बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Spread the love

भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। सरकार ने जानकारी दी है कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हमने जापान को पीछे छोड़ दिया है। भारत की अर्थव्यवस्था 4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की हो गई है। सरकार ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और साल 2030 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

सरकार ने क्या बताया?
साल 2025 में देश में हुए सुधारों से जुड़ी एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है- “4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के साथ, भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, और 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमानित GDP के साथ अगले 2.5 से 3 साल में जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने के लिए तैयार है।”

दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश
अमेरिका
चीन
जर्मनी
भारत
जापान

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!