कोचिया के जरिए धान की अवैध खरीद पर बड़ी कार्रवाई, 91 बोरा धान जब्त

Spread the love

गणेशपुर में तहसीलदार की छापेमारी, प्रबंधक व खरीदी प्रभारी की मिलीभगत उजागर


सूरजपुर (छत्तीसगढ़)।
जिले में अवैध धान खरीदी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गणेशपुर क्षेत्र में कोचिया के माध्यम से की जा रही धान की अवैध खरीद का खुलासा करते हुए तहसीलदार ने मौके पर छापेमारी कर 91 बोरा धान जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गणेशपुर क्षेत्र में समर्थन मूल्य व्यवस्था को दरकिनार कर कोचिया के जरिए धान की अवैध खरीदी की जा रही है। जांच में सामने आया कि इस पूरे अवैध कारोबार में प्रबंधक सीताराम रजवाड़े और खरीदी प्रभारी शिव प्रताप सिंह की मिलीभगत से धान की खरीद की जा रही थी।


शिकायत की पुष्टि के बाद तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां अवैध रूप से संग्रहित 91 बोरा धान पाया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि यह खरीदी अधिकृत उपार्जन केंद्र के माध्यम से नहीं की गई थी, बल्कि नियमों का उल्लंघन करते हुए कोचिया के जरिए भंडारण किया जा रहा था।


मौके पर ही धान को जब्त कर लिया गया और संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध खरीदी, भंडारण या परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

    किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

    Spread the love

    Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!