झीरम घाटी कांड पर बयान बना सियासी संकट: नार्कोटेस्ट की मांग के बाद CG कांग्रेस ने विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटाया

Spread the love
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने झीरम घाटी नक्सल कांड की न्यायिक जांच को लेकर दिए गए बयान और पत्राचार को अनुशासनहीनता मानते हुए विकास तिवारी को वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटा दिया है।

Chhattisgarh Congress Action: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर अनुशासन को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई झीरम घाटी नक्सल कांड की न्यायिक जांच को लेकर लिखे गए एक पत्र के बाद की गई है, जिसे पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है।

झीरम घाटी कांड बना विवाद की जड़

दरअसल, विकास तिवारी ने हाल ही में झीरम घाटी नक्सल कांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही दलों के कुछ नेताओं का नार्कोटेस्ट कराने की मांग की थी। यही मांग पार्टी नेतृत्व को नागवार गुजरी।

कांग्रेस का मानना है कि इस तरह की मांग कर विकास तिवारी ने न केवल पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिया, बल्कि वरिष्ठ नेताओं के नाम मीडिया में उछालकर संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कार्रवाई

इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। पार्टी ने विकास तिवारी को वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटाने के साथ-साथ तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का नोटिस भी जारी किया है।

नोटिस में साफ किया गया है कि पार्टी नेतृत्व यह जानना चाहता है कि उन्होंने किस आधार पर न्यायिक आयोग को ऐसा पत्र लिखा और मीडिया में नेताओं के नाम जोड़कर बयान दिए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आगे और कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।

  • Related Posts

    राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

    Spread the love

    Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

    रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार

    Spread the love

    Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, इलाज का आश्वासन देकर मुकरने की बात; पीड़ित ने कलेक्टर और श्रम विभाग से लगाई न्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!