छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर, सरगुजा जिले में 10 जनवरी तक स्कूल बंद

Spread the love

सरगुजा।  छत्तीसगढ़ में कड़ाके के ठंड के बीच कई जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किए गए है, वहीं मौसम विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अब सरगुजा जिले में स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। 10 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

सरगुजा जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि सरगुजा संभाग में पारा 4 से 5 डिग्री तक पहुंच गया है। शीतलहरी और कनकनी को देखते हुए 1 जनवरी तक पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है।

सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेशके मुताबिक सरगुजा जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए 10 जनवरी तक पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेगा। लेकिन, सभी शिक्षक और कर्मचारी को निर्धारित समय में स्कूल आना होगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों को भी ठंड से बचाव और सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी है।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!