रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026: नामांकन समाप्त, सुनील नामदेव की एंट्री से बदले समीकरण

Spread the love

“क्रांतिकारी पैनल” ने भरा दम—पत्रकार बनाम पत्रकारिता के सौदागर की जंग तेज

छत्तीसगढ़/रायपुर । रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। नामांकन के अंतिम दिन “क्रांतिकारी पैनल” द्वारा अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा और एक साथ नामांकन दाख़िल करने से प्रेस क्लब की राजनीति में नए समीकरण बनते और पुराने समीकरण टूटते साफ़ दिखाई देने लगे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरते ही चुनाव अब केवल पदों की लड़ाई नहीं, बल्कि पत्रकार बनाम पत्रकारिता के सौदागर की वैचारिक जंग में तब्दील होता नजर आ रहा है।

“क्रांतिकारी पैनल” के सभी उम्मीदवार घोषित

क्रांतिकारी पैनल की ओर से निम्न पदों पर नामांकन दाख़िल किए गए—

अध्यक्ष: सुनील नामदेव
उपाध्यक्ष: सुधीर आज़ाद तम्बोली
महासचिव: सुरेंद्र शुक्ला
कोषाध्यक्ष: कुलदीप शुक्ला
सह सचिव: शिवशंकर सारथी

अध्यक्ष पद के लिए सुनील नामदेव के प्रस्तावक प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दामू आंबेडारे और वरिष्ठ पत्रकार जे.पी. त्रिपाठी बने, जिससे चुनावी हलकों में हलचल और तेज हो गई।

प्रस्तावकों की मजबूत फौज, हर वर्ग की भागीदारी

उपाध्यक्ष पद के लिए सुधीर आज़ाद तम्बोली के प्रस्तावक: चित्रा पटेल, रेनू नंदी
महासचिव पद पर सुरेंद्र शुक्ला के प्रस्तावक: लोकेश धोटे, लक्ष्मण लेखवानी
कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप शुक्ला के प्रस्तावक: अभिनेष पांडेय, बलदेव यादव
सह सचिव पद पर शिवशंकर सारथी के प्रस्तावक: उत्तम सोनी, भगत परिहार

नामांकन के दौरान कलेक्टर परिसर में पत्रकारों की भारी भीड़ उमड़ी। वरिष्ठ, युवा और महिला पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि चुनाव इस बार बेहद निर्णायक होने जा रहा है।

नीलेश शर्मा का ऐलान: “पत्रकार चुनो, सौदागर नहीं”

क्रांतिकारी पैनल के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार नीलेश शर्मा की मौजूदगी में सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाख़िल करते हुए जीत का दावा किया। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा—

“यह चुनाव पद पाने का नहीं, पत्रकारिता को बचाने का चुनाव है।
पत्रकार चुनिए, सौदागर नहीं।”

उनके इस बयान को मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

पैदल मार्च और घोषणा पत्र: बदले प्रेस क्लब की तस्वीर?

नामांकन के बाद क्रांतिकारी पैनल ने समर्थकों के साथ कलेक्टर परिसर से प्रेस क्लब तक पैदल मार्च किया। आयोजित सभा में नीलेश शर्मा ने पैनल के घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु रखे—

घोषणा पत्र के प्रमुख वादे

नवा रायपुर में पत्रकार आवास योजना के लिए ठोस पहल
पत्रकारों के बच्चों के लिए स्कूल प्रवेश व फीस व्यवस्था
महिला पत्रकारों के लिए विशेष सुविधाएँ
प्रेस क्लब कैंटीन और रात्रिकालीन भोजन व्यवस्था
पत्रकारों के लिए प्लेसमेंट और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
कार्यकाल समाप्ति से पहले समय पर चुनाव—कोर्ट-कचहरी से मुक्ति
रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा और कानूनी संरक्षण के लिए अभियान

नीलेश शर्मा ने साफ़ कहा कि पद से चिपके रहने की संस्कृति को खत्म किया जाएगा और प्रेस क्लब को फिर से पत्रकारों की संस्था बनाया जाएगा।

चुनावी गणित: 6 से ज्यादा पैनल, 60+ उम्मीदवार

इस बार रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में—

लगभग आधा दर्जन पैनल
60 से अधिक उम्मीदवार
मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।


रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 अब औपचारिक चुनाव नहीं रहा।
यह संस्था की आत्मा, दिशा और भविष्य तय करने का संग्राम बन चुका है।

“हम साथ–साथ” के नारे के साथ उतरा क्रांतिकारी पैनल मौजूदा व्यवस्था को सीधी चुनौती दे रहा है—अब फैसला रायपुर के पत्रकार करेंगे।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!