मोटर चालान का डर दिखाकर ऑनलाइन ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी से 5.76 लाख रुपये उड़ाए

Spread the love

बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी को मोटर चालान का डर दिखाकर उनके बैंक खाते से 5 लाख 76 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता के अनुसार मोबाइल पर कॉल कर खुद को अधिकृत अधिकारी बताने वाले ठगों ने लिंक भेजकर जानकारी हासिल की और कुछ ही देर में खाते से रकम पार कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक के दौरान कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    छत्तीसगढ़ में सस्ती शराब का बड़ा फैसला! अब प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी दारू, 1 अप्रैल से बदल जाएगा पूरा खेल

    Spread the love

    Spread the love  CG News: छत्तीसगढ़ की शराब बिक्री व्यवस्था में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव करने का फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से राज्य की सरकारी शराब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!