9 जनवरी से शुरू होगा WPL का चौथा सीजन, पहले मुकाबले में भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और RCB

Spread the love

WPL का चौथा सीजन 9 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है और इसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम के बीच डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुंबई की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। वहीं आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना हैं।

वुमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 में मुंबई ने बाजी मारी है और तीन में आरसीबी की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। अब आज की बाजी कौन-सी टीम मारती है। ये देखने वाली बात होगी। ऊपर लिखे आंकड़ों के हिसाब से मुंबई का पलड़ा भारी है।

दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ी मौजूद

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के पास स्टार खिलाड़ी हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देती हैं। लीग में RCB और MI ही दो ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने WPL का खिताब जीता है। जैसे-जैसे WPL ने अपने पैर पसारे हैं, ठीक वैसे ही इन दोनों टीमों के बीच तगड़ी प्रतिद्वंदिता पनप रही है। मुंबई ने ऑक्शन से पहले ही ज्यादा प्लेयर्स को रिटेन किया था और ऑक्शन में कई युवा प्लेयर्स को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। दूसरी तरफ से आरसीबी के पास स्मृति मंधाना जैसी स्टार खिलाड़ी मौजूद है।

WPL 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

आरसीबी महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हेले मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नेट सेवियर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, संजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सायका इशाक, निकोला केरी।

  • Related Posts

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    छत्तीसगढ़ में सस्ती शराब का बड़ा फैसला! अब प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी दारू, 1 अप्रैल से बदल जाएगा पूरा खेल

    Spread the love

    Spread the love  CG News: छत्तीसगढ़ की शराब बिक्री व्यवस्था में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव करने का फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से राज्य की सरकारी शराब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!