सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी प्राइवेट बस 200 मीटर गहरी खाई में गिरी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी प्राइवेट बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

किने की हुई मौत 

बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई हैं जबकि 5 लोग घायल हुए हैं।

क्या है मामला 

यह प्राइवेट बस शिमला से कुपवी के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में यह बस “जीत कोच” सड़क से नीचे खाई में लुढ़की है। हरिपुरधार बाजार से ठीक पहले यह बस खाई में गिरी है। बताया जा रहा है कि बस खचाखच भरी हुई थी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके की तरफ भागी और मृतकों-घायलों को बस से निकाला।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

सिरमौर के SP निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा, “सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।”

  • Related Posts

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!