समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ नरेश उत्तम पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां

Spread the love

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद फतेहपुर आदरणीय श्री नरेश उत्तम पटेल के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी विचारधारा को और अधिक मजबूती देने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. परशुराम पटेल ने कहा कि नरेश उत्तम पटेल समाजवादी आंदोलन के उन जमीनी नेताओं में से हैं, जिन्होंने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया। उनका संपूर्ण राजनीतिक जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी संगठन को एकजुट कर नई दिशा दी और समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया।

डॉ. परशुराम पटेल ने आगे कहा कि नरेश उत्तम पटेल का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। उनकी दूरदर्शिता, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से समाजवादी पार्टी को कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती मिली। युवा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने और उन्हें वैचारिक रूप से सशक्त करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर शुभकामना संदेश साझा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान समाजवादी विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जय समाजवाद के नारे लगाए।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नरेश उत्तम पटेल का मार्गदर्शन आने वाले समय में समाजवादी आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता रहेगा और पार्टी जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगी।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!