12 राशियों के लिए आज 11 जनवरी 2026, रविवार का दिन कैसा रहेगा जाने अपनी राशिफल

Spread the love

मेष राशि: 
आप अपनी चतुराई से जरूरी काम को पूरा करेंगे. साथ ही व्यापारियों को यश व कीर्ति की प्राप्ति होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए ये समय श्रेष्ठ है. आज की गई यात्रा से आपको लाभ होना संभव है.

वृषभ राशि: 
वर्तमान समय वृषभ राशि वालों को शुभ फल देने वाला है. दिनभर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखें.

मिथुन राशि: 
संतान के विवाह की चिंता रहेगी. हालांकि, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. साथ ही पूंजी निवेश से लाभ होना संभव है. राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए ये समय मिश्रित फलदाई है. मिथुन राशि के जातक अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.

कर्क राशि: 
व्यापार के विस्तार की योजना सफल होगी. व्यर्थ की चिंता न करें और मस्त रहें. खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए ये समय अति श्रेष्ठ है. हालांकि, आज शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा.

सिंह राशि: 
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. साथ ही आपकी मदद करेंगे. दिन खत्म होने से पहले पारिवारिक जनों से भेंट होगी. हालांकि, अनायास खर्च हो सकता है. आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं.

कन्या राशि: 
धन कोष में वृद्धि होगी. आज आप अपने करियर के प्रति कोई गंभीर निर्णय लेंगे. इसके अलावा कन्या राशि वालों के मन में कोई दुविधा रहेगी.

तुला राशि: 
दिनभर आप महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. छात्रों के लिए ये समय मेहनत करने वाला है. किसी भी चीज पर ज्यादा घमंड न करें, नहीं तो नुकसान आपको ही होगा.

वृश्चिक राशि: 
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. हालांकि, नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा. वृश्चिक राशि वालों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आज आपको भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.

धनु राशि: 
हर फैसला सोच-समझकर व शांत दिमाग से लें. जल्दबाजी में किए कार्यों से नुकसान हो सकता है. वाहन क्रय करने के लिए ये समय सही नहीं है. मित्रों से मुलाकात करके मन प्रफुल्लित होगा.

मकर राशि: 
अपने आहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से संबंधित रोग होना संभव है. मन लगाकर आज कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी. दिन खत्म होने से पहले जीवनसाथी से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा.

कुंभ राशि: 
आज आप फालतू की चीजों में समय बर्बाद करेंगे. इसके अलावा दूसरों के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठेंगे. शांति से विचार करने के बाद ही आज कोई निर्णय लें. आजीविका में वृद्धि होने के आसार हैं. इसके अलावा पुराने निवेश से लाभ होगा.

मीन राशि: 
कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य आज भी पूरे नहीं हो सकेंगे. उम्मीद है कि आज आप उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे. अधिकारी वर्ग के लिए ये समय उत्तम है. दान-पुण्य करने से मन को शांति मिलेगी.

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!