सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर 2026 में राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान, कैथल की चारों विधानसभाओं में चलेगा विशेष अभियान

Spread the love

कैथल, 10 जनवरी। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2026 में राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत कैथल जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसकी मर्यादा, सही उपयोग और ध्वज संहिता के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के दौरान पुराने और क्षतिग्रस्त हो चुके राष्ट्रीय ध्वज एकत्र भी किए जाएंगे और उन्हें विधिसम्मत एवं गरिमापूर्ण तरीके से नए स्वरूप में बदला जाएगा, ताकि तिरंगे की गरिमा हर स्तर पर बनी रहे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि यह अभियान सांसद नवीन जिन्दल की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना ही नहीं, बल्कि तिरंगे के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी और सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कैथल जिले के चारों हल्कों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से जोड़ा जाएगा।

रविंद्र धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल ने आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए वर्षों तक कानूनी संघर्ष किया। उनके प्रयासों से पहले दिल्ली हाईकोर्ट और बाद में माननीय सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों के माध्यम से नागरिकों को तिरंगा फहराने का अधिकार मिला। इसके साथ ही नागरिकों को अपने परिधान पर राष्ट्रीय ध्वज धारण करने का अधिकार भी सुनिश्चित हुआ। इन्हीं विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया निरंतर देशभर में कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे ऐतिहासिक अभियानों के बाद देशभर में करोड़ों तिरंगे फहराए गए, जिनमें से कई समय के साथ पुराने या क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। तिरंगा राष्ट्र का गौरव है और उसका सम्मानजनक पुर्ननवीनीकरण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इसी उद्देश्य को लेकर सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पुराने राष्ट्रीय ध्वजों के पुनर्नवीनीकरण पर कार्य किया जाएगा जिसमें पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रिया के माध्यम से पुराने तिरंगों को नया जीवन दिया जाएगा।

रविंद्र धीमान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान 2026 कैथल जिले से होते हुए पूरे हरियाणा और फिर देशभर में विस्तारित किया जाएगा। यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को नई दिशा देगा, बल्कि समाज में एकता, जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करेगा।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!