धान के काले कारोबार पर प्रशासन कि कार्यवाई 3 ट्रैक्टर से 270 बोरा धान जब्त

Spread the love

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में अवैध धान परिवहन के खिलाफ एसडीएम प्रवीण भगत के मार्गदर्शन तहसीलदार हितेश कुमार साहू ने सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सायंकाल लगभग 3 से 4 बजे के बीच दुर्गापुर मंडी परिसर में प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर तीन ट्रैक्टरों को पकड़ते हुए कुल 270 बोरा धान जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को अवैध रूप से धान की ढुलाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान तीनों ट्रैक्टरों में लदा धान बिना किसी वैध दस्तावेज के पाया गया।

नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए तहसीलदार की उपस्थिति में धान को जब्ती में लिया गया, वहीं तीनों ट्रैक्टरों को थाना भेजते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आगे भी अवैध धान परिवहन एवं काला बाजारी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!