धान खरीदी में लापरवाही, प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर FIR दर्ज

Spread the love

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। धान खरीदी में अनियमितता बरतने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है।इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर धान उपार्जन केंद्र कुन्दीकला में भौतिक सत्यापन में 888.40 क्विंटल धान में कमी पाए जाने पर समिति प्रबंधक दिलीप यादव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर गोविन्द बेहरा पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के 18 जनवरी 2026 को धान उपार्जन केन्द्र कुन्दीकला में धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्टेट वेयर हाउस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जन केन्द्र में कुल 2221 बोरी (888.40 क्विंटल) धान की कमी पायी गई। धान खरीदी में लापरवाही पर धान उपार्जन केन्द्र कुंदीकला के समिति प्रबंधक दिलीप यादव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर गोविंद बेहरा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की धान उपार्जन एवं मिलिंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा गड़बड़ी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण एवं जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कृषकों के हितों की पूर्णतः रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!