Aaj Ka Rashifal 5 October 2026
मेष राशिफल
आज भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके काम भी गति पकड़ सकते हैं। इस दौरान की गई यात्राएं लाभदायक और सुखद रहने के संकेत हैं। परिवार और कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य में हालांकि आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा। धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो परेशानियों के बावजूद लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। सप्ताह के दूसरे हिस्से में करियर और कारोबार में मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जिससे थकान और तनाव बढ़ सकता है।
वृषभ राशिफल
आज आप विपरीत परिस्थिति में भी अपनी योग्यता और कार्यकुशलता से समाधान निकाल लेंगे। महिलाएं अपनी गतिविधियां व्यवस्थित तरीके से पूरी कर पाएंगी। अपने हितों और प्राथमिकताओं पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।करियर- बिजनेस में मीडिया और विज्ञापन से जुड़े कामों पर समय देना विस्तार में मदद करेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है, जो आगे फायदेमंद साबित होगा।
मिथुन राशिफल
आज पारिवारिक और निजी कामों में अपनी योग्यता का पूरा उपयोग करें। अनुभवी लोगों के साथ रहने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय बीतेगा। बच्चों की अच्छी गतिविधियां खुशी देंगी। करियर- पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। ज्यादातर काम फोन के जरिये पूरे हो सकते हैं। मशीनरी और कारखाने से जुड़े कारोबार में नए ऑर्डर मिलेंगे। कंसल्टेंसी से जुड़े काम भी बढ़ेंगे।
कर्क राशिफल
आज कोई निजी चिंता दूर हो सकती है। घर का माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो सफलता मिलने के योग हैं। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। करियर- कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन इसका अच्छा फल जल्दी ही धन के रूप में मिल सकता है। दिन का काफी समय बाहर के कामों में बीतेगा।
सिंह राशिफल
आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। आपके व्यक्तित्व की अच्छी बातें लोगों के सामने आएंगी और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कारोबारी फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आज निर्णय लेने में कुछ परेशानी हो सकती है।
कन्या राशिफल
आज के दिन लेनदेन से जुड़ा कोई अटका मामला हल हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ फायदेमंद संपर्क बनेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई खास खबर मिलने से राहत मिलेगी। बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग से जुड़े कामों में ज्यादा समय बीतेगा। इससे लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। नौकरी में अपने काम में किसी का जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप न होने दें।
तुला राशिफल
आज आप पारिवारिक व्यवस्था संभालने में दिनभर व्यस्तता रहेगी। आध्यात्मिक और पसंद की गतिविधियों में भी समय बिताएंगे। किसी खास व्यक्ति से महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। ज्ञानवर्धक और रोचक साहित्य पढ़ने में भी रुचि रहेगी। बिजनेस में काम करने की नई तकनीक सफल रहेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। पार्टनरशिप की योजना है तो उस पर आगे बढ़ सकते हैं। ऑफिस की महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके सुझाव को प्राथमिकता मिल सकती है।
वृश्चिक राशिफल
आज ग्रह स्थिति संतोषजनक रहेगी। सुकून के लिए दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे और इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। खासतौर पर महिलाओं को अपनी योग्यता और कार्यक्षमता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। अपनी कार्यक्षमता बनाए रखें। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। युवाओं को पहली इनकम मिलने से खुशी होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी खास काम पर चर्चा हो सकती है।
धनु राशिफल
आज सूझबूझ और समझदारी से काम पूरे करेंगे। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर सफलता मिलेगी। घर में दोस्तों का आना हो सकता है। परिवार के साथ मेलजोल से रोजमर्रा की एकरसता से राहत मिलेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। दस्तावेज और कागजी काम पूरी तरह व्यवस्थित रखें। अचानक कोई उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में खास अधिकार या जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी।
मकर राशिफल
आज का दिन सुखद रहेगा। अपनी बातचीत और योग्यता से कई बाधाएं पार कर पाएंगे। सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक स्तर पर किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी और आपके सुझाव को महत्व मिल सकता है। आज मेहनत के अनुसार नतीजे मिलेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिल सकती है। बाजार में आपकी अच्छी साख बनी रहेगी। रोजगार पाने की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलने के योग हैं।
कुंभ राशिफल
आज आप मेहनत और लगातार प्रयास से अपनी इच्छा के अनुसार उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारी दृष्टि से समय अनुकूल है। फोन और संपर्कों के जरिये लाभ की स्थिति बनेगी। मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में फायदा हो सकता है। कारोबारी महिलाओं को ज्यादा काम की वजह से व्यस्तता रहेगी।
मीन राशिफल
आज प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है। इसके लिए सक्रिय प्रयास करते रहें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। निस्वार्थ सामाजिक योगदान से मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। करियर- बिजनेस में सहयोगियों और स्टाफ की मदद से व्यवस्था अच्छी रहेगी। उनकी सहायता से कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।






