बीजेपी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएम ने किया नए अध्यक्ष का अभिनंदन

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी को  नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया। पार्टी के चुनाव अधिकारी लक्ष्मण ने आधिकारिक तौर पर नितिन नबीन के नाम की घोषणा की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के अवसर पर बीजेपी मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन
राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर बधाई दी। उन्होंने उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

जेपी नड्डा ने जताया आभार
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को एक युवा, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली नेतृत्व मिला है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!