रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा

Spread the love

रायगढ़ । शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायालय एफटीएससी ने कड़ा फैसला सुनाया है। न्यायाधीश देवेन्द्र साहू ने आरोपी कार्तिक जायसवाल (25) को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में आरोपी को चार माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

इस प्रकरण में अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने शासन की ओर से प्रभावी पैरवी की। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने 7 दिसंबर 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी पिछले दो वर्षों से उसे पसंद करने और शादी करने का झांसा दे रहा था। जुलाई 2024 की एक रात आरोपी बहला-फुसलाकर पीड़िता को अपने घर ले गया, जहां उसने कई बार शारीरिक शोषण किया।

बाद में पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोरबा चली गई, लेकिन वहां भी आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) और 65(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद आरोपी को कठोर सजा सुनाई गई।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!