T20 World Cup से पहले टीम इंडिया को धोनी के करीबी से मिली ‘वॉर्निंग’, इस खिलाड़ी को बाहर करना पड़ेगा भारी!

Spread the love

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाने के लिए टीम इंडिया सबसे बड़ी दावेदार नजर आ रही है. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. सीरीज के शुरुआती दो मैच संजू सैमसन के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं. उन्होंने दो मुकाबलों में मात्र 16 रन बनाए हैं. शुभमन गिल को टीम से बाहर करके संजू के लिए ओपनिंग स्लॉट में जगह बनाई गई. कई लोग कह रहे हैं कि उन्हें बाहर करके ईशान किशन से सलामी बल्लेबाजी करानी चाहिए. इसी पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने बड़ा बयान दिया है.

संजू सैमसन को बाहर करना पड़ेगा टीम इंडिया को भारी?
तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और दूसरे टी20 में उन्होंने 76 रन की तूफानी पारी खेली. सभी कह रहे हैं कि तिलक की वापसी के बाद संजू को बाहर करके ईशान से ओपनिंग करानी चाहिए. इसी पर अब एमएस धोनी के करीबी आर अश्विन ने टीम इंडिया को चेतावनी दी. उन्होंने कहा, ‘अभी उन्हें ड्रॉप करना काफी जल्दी होगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘पहले संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और अभी ईशान धमाल कर रहे हैं. अगर वो सर्कस की तरह बदलाव करते रहेंगे, तो मुझे नहीं पता कि भारत के लिए चीजें कैसी जाएंगी. ड्रेसिंग रूम के लिए ये सही नहीं है. इस स्थान के लिए काफी प्रतियोगिता है लेकिन ये बदलाव के लिए बहुत जल्दी होगा.’

‘संजू सैमसन की कोई गलती नहीं’
आर अश्विन का मानना है कि संजू अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें बाहर करना गलत होगा. अश्विन ने कहा, ‘ये नाइंसाफी होगी. ओपनिंग कॉम्बिनेशन सिर्फ आखिरी दो मैचों में बदला है. खिलाड़ी आक्रमक शॉट खेलकर आउट हुआ है.

अगर आप उन्हें इस कारण दंड देंगे और बाहर बैठाकर रखेंगे, तो फिर आप खिलाड़ी का सबसे बेस्ट कब देख पाएंगे? ऐसा नहीं था कि उन्होंने हड़बड़ी की या वो शांत नहीं थे. उन्होंने गेंद देखी और शॉट लगाने गए. आपको इसी तरह बल्लेबाजी करनी चाहिए. चीजें सिर्फ उनके पक्ष में नहीं गई है.’

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!