25–26 जनवरी से छत्तीसगढ़ के गांवों तक पहुँचेगा सहज योग का संदेश
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों तक सहज योग ध्यान का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से सहजयोग ध्यान केन्द्र द्वारा “चलो गाँव की ओर” अभियान का शुभारंभ 25 एवं 26 जनवरी से किया जा रहा है। यह अभियान परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी जी द्वारा प्रणीत सहज योग ध्यान पद्धति को गांव-गांव तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
परम पूज्य श्री माताजी द्वारा प्रदान किया गया सहज योग एक सरल, सहज एवं पूर्णतः नि:शुल्क ध्यान पद्धति है, जिसके माध्यम से व्यक्ति आत्म-साक्षात्कार प्राप्त कर स्वयं को पहचानता है तथा परमात्मा से जुड़ने का अनुभव करता है। इस ध्यान प्रक्रिया में श्री माताजी की कृपा से अंतर्निहित कुंडलिनी शक्ति का जागरण होता है, जिससे व्यक्ति आंतरिक शांति, प्रेम और आनंद का अनुभव करता है।
सहज योग ध्यान न केवल आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक तनावों से मुक्ति दिलाकर जीवन में संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित करता है। यह पद्धति घर पर पूरे परिवार के साथ सरलता से की जा सकती है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
आज सहज योग ध्यान का अभ्यास विश्व के 180 से अधिक देशों में लाखों लोग कर रहे हैं, जो अपने पारिवारिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव कर रहे हैं। विशेष रूप से वर्तमान समय में पढ़ाई, परीक्षाओं, करियर और प्रतियोगिताओं के दबाव से जूझ रहे बच्चों एवं युवाओं के लिए सहज योग ध्यान अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। इससे एकाग्रता बढ़ती है तथा सोचने-समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होता है।
सहज योग का लाभ कृषि क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। सहज कृषि के माध्यम से किसान सहज योग पद्धति अपनाकर कृषि कार्य में संतुलन लाते हुए पैदावार में वृद्धि कर सकते हैं।
सहजयोग ध्यान केन्द्र द्वारा संचालित “चलो गाँव की ओर” अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्तर को सशक्त और बेहतर बनाना है।
सहज योग सभी के लिए पूर्णतः नि:शुल्क है।
इस अभियान से जुड़ने एवं सहज योग ध्यान सीखने के लिए इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।










