शशि मोहन ने 21वें एसएसपी के रूप में संभाला पदभार

Spread the love

रायगढ़। जिले में नवपदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सोमवार को विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया।
डीआईजी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला।

एसएसपी शशि मोहन सिंह वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे रायगढ़ जिले के 21वें पुलिस अधीक्षक बने हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में प्रभावी पुलिसिंग के लिए जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शासन के विभिन्न विभागों और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना प्राथमिकता होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और पुलिस–जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के प्रयास लगातार किए जाएंगे। एसएसपी ने कहा कि रायगढ़ पुलिस पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सख्त कानून व्यवस्था के साथ जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

ध्वजारोहण और परेड की सलामी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग से देश को आज़ादी मिली है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का पालन कराना पुलिस विभाग की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!