कुमार जितेंद्र जायसवाल की अंबिकापुर वापसी पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य रोड शो की तैयारी

Spread the love

अंबिकापुर (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात पत्रकार कुमार जितेंद्र जायसवाल की अंबिकापुर वापसी को लेकर पत्रकारिता जगत में उत्साह का माहौल है। एक वर्ष के लंबे अंतराल के बाद, वे 9 मार्च को अपने गृह जिले लौट रहे हैं, जहां उनके स्वागत के लिए एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है।

पत्रकारिता में संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक

कुमार जितेंद्र जायसवाल का नाम न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर में निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उनके समर्थकों और प्रशंसकों के बीच उनकी छवि एक क्रांतिकारी और निडर पत्रकार की रही है। उनकी वापसी को लेकर अंबिकापुर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

एक साल तक रहे जिले से बाहर

गौरतलब है कि कांग्रेस शासनकाल में कुमार जितेंद्र जायसवाल को जेल और एक साल के लिए जिला बदर किया गया था। अब उनकी वापसी के साथ समर्थकों में जबरदस्त जोश है, जो इसे एक नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

ऐसे निकलेगा भव्य रोड शो

9 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले रोड शो में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का भव्य काफिला निकलेगा। इसकी रूपरेखा इस प्रकार होगी—

शासकीय वेलकम गेट (बिलासपुर रोड) से शुरुआत
बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण
गांधी चौक, रिंग रोड, महामाया मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा दर्शन
नवापारा चर्च से होते हुए डिगमा गांव स्थित निवास तक यात्रा

छत्तीसगढ़भर के पत्रकार होंगे शामिल

इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

कुमार जितेंद्र जायसवाल की वापसी को लेकर अंबिकापुर में जश्न जैसा माहौल है। यह दिन उनके समर्थकों और पत्रकारिता जगत के लिए यादगार और ऐतिहासिक साबित होने वाला है।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!