सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई: यौन उत्पीड़न और वायरल फोटो मामले में रतनलाल डांगी निलंबित

Spread the love

स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़/रायपुर

 

रायपुर में सीनियर आईपीएस रतन लाल डांगी को आपत्तिजनक फोटो वायरल होने और सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत के बाद सस्पेंड किया गया। उन पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप हैं, और सरकार ने सेवा नियमों के उल्लंघन पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ा प्रशासनिक मामला सामने आया है. राज्य सरकार ने सीनियर आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई उनके कथित आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है. बता दें, आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाने वाली महिला सब इंस्पेक्टर की पत्नी है. महिला ने नवंबर महीने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया था।

 

यह आदेश छत्तीसगढ़ सरकार के गृह पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रतन लाल डांगी ने अपने पद के अनुरूप आचरण नहीं किया. सरकार ने माना कि उनका व्यवहार सेवा नियमों और नैतिक मानकों के अनुरूप नहीं था।

 

सेवा नियमों और नैतिक मानकों के उल्लंघन का आरोप

 

सरकारी आदेश में यह भी कहा गया है कि उन पर अपने पद के प्रभाव का गलत इस्तेमाल करने और सामाजिक व पेशेवर मर्यादाओं का उल्लंघन करने के आरोप हैं. यह मामला तब और गंभीर हो गया जब उनकी गतिविधियां सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से फैल गईं. इससे पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा।

इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. उनके खिलाफ All India Services (Conduct) Rules, 1968 के तहत मामला दर्ज किया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

सस्पेंशन के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय तय किया गया है. नियमों के अनुसार उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. साथ ही उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी.

 

विभागीय जांच के आदेश, नवा रायपुर मुख्यालय किया गया तय

 

सरकार की यह कार्रवाई प्रशासनिक अनुशासन को सुदृढ़ करने और पुलिस सेवा की गरिमा बनाए रखने के प्रति स्पष्ट सख्ती का संकेत मानी जा रही है। मामले की विभागीय जांच जारी है, और उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!