स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट
छत्तीसगढ़/रायपुर
छत्तीसगढ़/आरंग क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त युवराजगुरु तथा धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी के 37वें जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रभर में हर्ष का वातावरण देखा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ेमुड़पार के सरपंच दिलदार खूंटे ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
सरपंच दिलदार खूंटे ने अपने संदेश में कहा कि सतनामी समाज के गौरव गुरु खुशवंत साहेब जी का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के आशीर्वाद से गुरु खुशवंत साहेब जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि गुरु खुशवंत साहेब जी द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्य एवं समाज के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र में विकास, एकता एवं भाईचारे की भावना मजबूत हो रही है।
इस अवसर पर सरपंच दिलदार खूंटे सहित ग्रामवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरु खुशवंत साहेब जी को निरंतर सफलता प्राप्त हो तथा वे समाज और प्रदेश की सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहें।








