कोरिया जिले ने प्रधानमंत्री पोषण योजना में मारी बाजी, राज्य में पहला स्थान

Spread the love

शिक्षा और पोषण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कलेक्टर की पहल से मिली सफलता

कोरिया, मार्च 2025:
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी.एम. पोषण) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में कोरिया जिला राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा जारी राज्य स्तरीय स्कोर कार्ड 2024-25 में जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, पौष्टिक भोजन की गुणवत्ता, और प्रशासन की सक्रियता का परिणाम है।

बच्चों के पोषण और शिक्षा को बढ़ावा

कोरिया जिले में बच्चों की स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने और उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए 886 रसोइयों एवं सहायिकाओं को रोजगार दिया गया है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से गर्म एवं गुणवत्तायुक्त भोजन तैयार कर विद्यार्थियों को परोसा जा रहा है। इसके अलावा, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों के सहयोग से ‘न्योता भोजन’ अभियान चलाया गया, जिससे बच्चों को अतिरिक्त पोषण मिल सके।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रमुख कारण:

शालाओं का संचालन: 99%
लाभान्वित छात्र: 75%
रसोइयों की उपलब्धता: 87%
किचन व भंडारण सुविधा युक्त विद्यालय: 92%
एलपीजी गैस का उपयोग: 100%
न्योता भोजन का आयोजन: 6%
स्वास्थ्य परीक्षण: 98.44%
भारत सरकार को प्रतिदिन भेजा गया डेटा: 97%

प्रशासन ने जताई खुशी

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने जिले की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “कोरिया जिले द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह शिक्षकों, रसोइयों, स्व-सहायता समूहों, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। पौष्टिक भोजन न केवल बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाता है, बल्कि उनकी स्कूल उपस्थिति और शिक्षा स्तर को भी बढ़ाता है।”

जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रशासन इस योजना को और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन मिल सके और उनका स्वास्थ्य एवं शिक्षा स्तर निरंतर सुधरता रहे।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!