बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

 

 

अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट

 

 

बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से समिति का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर, सरगुजा के सौजन्य से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्री बालनाथ यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही दरिमा सरकारी समिति के अध्यक्ष गुरशरण सिंह, किसान मोर्चा के “मन की बात” सह-संयोजक राजू राजवाड़े, मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक सूरज निषाद, नवानगर मंडल के उपाध्यक्ष सुमर दास तथा जिला पंचायत सदस्य एनीमा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी डीआरसी पैकरा एवं पीसी गुप्ता, सहकारी बैंक अंबिकापुर प्राधिकरण के अधिकारी नितेश गुप्ता, दरिमा समिति प्रबंधक देवेंद्र कुमार कुशवाहा, बरगवां समिति प्रबंधक अनिल कश्यप एवं उनके स्टाफ—सत्यम, गोपाल कपूर, अनूप और प्रमोद ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

इसके अलावा भाजपा नवानगर मंडल के महामंत्री भोले, ओमप्रकाश, जयकुमार सिंह, मंडल किसान मोर्चा से वीरेंद्र सिंह, मनीष चौबे, जर्बन सिंह, शिव कुमार नायक, आदया प्रसाद यादव, बरगवां सरपंच पति संदीप सिंह, नान दमाली सरपंच सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और विभिन्न ग्रामों से आए किसान भाई बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम को टीवी स्क्रीन के माध्यम से सभी उपस्थितजनों को दिखाया गया। जैसे ही उद्घाटन की घोषणा हुई, पूरे परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इस पहल का स्वागत किया।

अंत में उपस्थित किसानों एवं अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से धन्यवाद किया गया। इस नई सहकारी समिति से क्षेत्र के किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि विकास में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!