बिलासपुर में ट्रक टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹80 हजार के नए टायर बरामद

Spread the love

 

बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर/ 17 जून 2026। बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने ट्रकों से टायर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार नए ट्रक टायर (डिस्क सहित) बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹80 हजार बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 9 जून की रात से 10 जून 2026 की सुबह के बीच ग्राम झलफा स्थित विश्वकर्मा गैराज में खड़े ट्रक क्रमांक CG 04 PII 0757 से अज्ञात चोरों ने 9/20 साइज के चार नए टायर चोरी कर लिए थे। घटना के बाद वाहन मालिक की शिकायत पर हिर्री थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी चार नए ट्रक टायर बरामद कर लिए। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे जिले या आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

 

हिर्री पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!