भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, समर्पित कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

 

बिलासपुर/विशेष रिपोर्ट।

 

 

भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत बिलासपुर ग्रामीण झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया है।

 

 

 

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के निर्देश, संगठन मंत्री श्री पवन साय की अनुशंसा तथा प्रदेश संयोजक श्री संजू नारायण सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ बिलासपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

यह घोषणा भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित राम जायसवाल एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री थानूराम साहू द्वारा की गई। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री राजेश यादव, सह संभाग प्रभारी श्री पल्लवधर, विधायक श्री सुशांत शुक्ला तथा सह संयोजक श्री ईश्वर प्रसाद यादव की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा।

 

जानकारी के अनुसार बिलासपुर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों—बेलतरा, कोटा एवं मस्तूरी—के वरिष्ठ, सक्रिय और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का चयन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पिछले एक माह से लगातार संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं की सक्रियता, निष्ठा, जनसंपर्क एवं पार्टी के प्रति समर्पण का आकलन किया जा रहा था, जिसके आधार पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

 

भाजपा के सभी 14 मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की सहमति और सुझावों के आधार पर गठित इस नई कार्यकारिणी को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इस पूरी प्रक्रिया का संचालन संभाग प्रमुख श्री पल्लवधर, जिला संयोजक श्री थानूराम साहू एवं सह संयोजक श्री ईश्वर प्रसाद यादव द्वारा किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए आगामी कार्यक्रमों और चुनावी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

 

  • Related Posts

    दिनदहाड़े एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला, खून से लथपथ सड़क पर मिला युवक

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर में कानून की पढ़ाई कर रहे एक एलएलबी छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े ब्लेड से जानलेवा हमला कर…

    बिजली गुल, पानी बंद और खाद की किल्लत से जूझ रहा डंगनिया; ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर/जनपद बिल्हा। ग्राम पंचायत डंगनिया इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के संकट से जूझ रही है। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!