बिजली गुल, पानी बंद और खाद की किल्लत से जूझ रहा डंगनिया; ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

Spread the love

 

 

बिलासपुर विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर/जनपद बिल्हा। ग्राम पंचायत डंगनिया इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के संकट से जूझ रही है। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण गांव की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी ने ग्रामीणों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब किसानों ने सहकारी समिति पर समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद की अनुपलब्धता से उनकी फसल और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

 

ग्रामीणों की इन गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए वचन न्यूज़ के सह-संपादक पार्थो चक्रवर्ती ने संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा पेयजल संकट का शीघ्र समाधान करने की मांग की। साथ ही उन्होंने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए भी प्रशासन एवं संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली, पानी और खाद की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अब सभी की निगाहें प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

वचन न्यूज़ लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा और आम जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!