दिनदहाड़े एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला, खून से लथपथ सड़क पर मिला युवक

Spread the love

 

बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

बिलासपुर में कानून की पढ़ाई कर रहे एक एलएलबी छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

 

 

बिलासपुर/छत्तीसगढ़: बिलासपुर शहर में दिनदहाड़े एक एलएलबी छात्र पर हुए जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्वाली नाला इलाके की बताई जा रही है, जहां अज्ञात हमलावरों ने छात्र पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार घायल छात्र की पहचान साहिल वर्मन के रूप में हुई है, जो जिला मुंगेली के ग्राम राजपुर मोहदा का निवासी है। साहिल वर्तमान में बिलासपुर में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को परीक्षा देकर लौटते समय ज्वाली नाला क्षेत्र के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!