बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि, नवानगर मंडल में राष्ट्रवाद का गूंजा संदेश

Spread the love

 

सरगुजा/अंबिकापुर सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।

 

 

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नवानगर मंडल में ‘बलिदान दिवस’ श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

 

 

 

सरगुजा/अंबिकापुर 23/जून /2026 जिला के अंबिकापुर अंतर्गत आज नवानगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महान राष्ट्रवादी नेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष श्री चंद्रिका प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री बालनाथ यादव, मंडल अध्यक्ष श्री बालीचरण यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्री सुमर दास, महामंत्री श्री भोले ओमप्रकाश पैकरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री नीरेंद्र कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री रामगोपाल सारथी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला मन की बात प्रमुख श्री राजू राजवाड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह, श्रीमती मीरा गुप्ता, श्रीमती सुनीता पैकरा, श्रीमती सुशीला पैकरा, श्रीमती विद्यावती पैकरा, श्री विनोद गुप्ता, श्री विजय सिंह, श्री सुखसरण सिंह, श्री महेंद्र यादव, श्री सुरेश कोरवा सहित नवानगर मंडल के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

 

 

  • Related Posts

    नवानगर में योग का जनसैलाब: भाजपा मंडल के नेतृत्व में गूंजा संकल्प— “करो योग, रहो निरोग”

    Spread the love

    Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नवानगर में भाजपा नवानगर मंडल द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया…

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!