‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का नवानगर में सामूहिक श्रवण, प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Spread the love

 

 

सरगुजा/छत्तीसगढ़ सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।

 

 

भाजपा नवानगर मंडल के बूथ क्रमांक 18 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए तथा प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

 

सरगुजा/नवागर। भारतीय जनता पार्टी नवानगर मंडल के बूथ क्रमांक 18 में रविवार को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए और प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी से जुड़े प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।


इस अवसर पर भाजपा सरगुजा के जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज को नई दिशा देने और नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करने का कार्य करते हैं।


कार्यक्रम में मन की बात के जिला संयोजक श्री जन्मजय मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री निलेश सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री बालनाथ यादव, नवानगर मंडल अध्यक्ष श्री बालीचरण यादव, महामंत्री श्री भोले ओमप्रकाश पैकरा, मंडल उपाध्यक्ष श्री सीताराम पातर, मंडल उपाध्यक्ष श्री सुमर दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री नीरेंद्र कुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष श्री रामगोपाल सारथी, किसान मोर्चा के मन की बात प्रभारी श्री राजू राजवाड़े, श्रीमती सुनीता पैकरा, श्रीमती मीरा गुप्ता सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।

 

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!