तितली चौक के पास नाले में मिला अर्धनग्न महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Spread the love

 

बिलासपुर विशेष रिपोर्ट।

 

 

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित तितली चौक के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे परिक्षेत्र स्थित तितली चौक के पास मंगलवार सुबह नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था।

 

स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है।

 

40-45 वर्ष बताई जा रही उम्र

प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि मृतका की तस्वीर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के जिलों के थानों में भी भेजी गई है। इसके अलावा थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है ताकि महिला की जल्द पहचान हो सके।

 

उन्होंने कहा कि शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने अज्ञात में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर जिला देसहा यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का गठन — एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर जोर

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तोरवा स्थित बंगाली भवन में बिलासपुर जिला देसहा यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।…

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!