मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

 

बिलासपुर विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर। तेज बारिश के बीच भी भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ (ग्रामीण एवं शहर जिला) के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए देवरीखुर्द मंडल के धान मंडी परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कदम और नीम के पौधे लगाए गए तथा सह संयोजक ईश्वर यादव का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

 

 

 

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ (ग्रामीण एवं शहर जिला) द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर देवरीखुर्द मंडल अंतर्गत धान मंडी परिसर में संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसादँ मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भीगते हुए कदम एवं नीम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री पल्लव धर रहे। इस अवसर पर शहरी संयोजक श्री सुंदर सिंह ठाकुर, ग्रामीण जिला संयोजक श्री जेठू साहू, सह संयोजक श्री ईश्वर यादव, जिला सह संयोजक एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री विवेक पाण्डेय, सह संयोजक (शहर) श्री वैभव दुबे, श्री राजेश पाण्डेय तथा कोषाध्यक्ष श्री डब्बू राव विशेष रूप से उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सह संयोजक श्री ईश्वर यादव का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। पूरे आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला।

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!