सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 11 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, लखनपुर की 74 ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं पर उठे सवाल

Spread the love

 

सरगुजा/लखनपुर विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

सरगुजा/लखनपुर। सरगुजा जिला के लखनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र की 74 ग्राम पंचायतों में स्नानघर, निजी शौचालय, हैंडपंप तथा हैंडपंपों के आसपास साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर 30 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन 11 जुलाई 2026 तक शिकायत का निराकरण नहीं होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जनपद पंचायत क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में आज भी ग्रामीणों को नहानी घर, निजी शौचालय और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं अनेक हैंडपंपों के आसपास साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक न तो जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दी और न ही समस्या के समाधान को लेकर कोई स्पष्ट पहल हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जवाबदेही पर उठे सवाल

 

शिकायत के लंबित रहने के बाद अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या लखनपुर जनपद पंचायत के सीईओ 74 ग्राम पंचायतों की जमीनी जांच कराएंगे? क्या लापरवाह कर्मचारियों और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? और क्या ग्रामीणों को समय पर उनकी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी?

ग्रामीणों की मांग

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायत की शीघ्र जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता, शौचालय, नहानी घर और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति में सुधार हो सके।

फिलहाल पूरे मामले में ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर अब आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और 74 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का समाधान कब तक किया जाता है।

 

 

  • Related Posts

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!