रायपुर में चेकिंग के दौरान इनोवा कार से 4 करोड़ कैश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हवाला या सट्टे से जुड़े होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर: राजधानी रायपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान इनोवा कार से करीब 4 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। यह घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है, जहां मंगलवार देर रात रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस संदिग्ध कार को रोका।

कैश से भरे सूटकेस बरामद

पुलिस जांच में सामने आया कि कार में 500, 200 और 100 रुपए के नोटों की गड्डियां रखी हुई थीं। कार का नंबर 23 BH 8886 बताया जा रहा है। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो सूटकेस में करोड़ों रुपए मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि बरामद नकदी 2 करोड़ से अधिक हो सकती है, हालांकि अभी इसकी गणना जारी है।

आरोपी बोले—कैश की जानकारी नहीं थी

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें केवल नागपुर के पास गाड़ी बदलने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कार में इतनी बड़ी मात्रा में कैश रखा है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पैसा कहां से आया और कहां ले जाया जा रहा था

हवाला या सट्टे से जुड़े होने का शक

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि यह रकम हवाला या सट्टेबाजी से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल, आजाद चौक सब-डिवीजन के सीएसपी, आईपीएस अमन झा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

Spread the love

Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

दशमेश पब्लिक स्कूल में गूंजी नशामुक्ति की हुंकार, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।         सरगुजा। सरगुजा पुलिस एवं जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नवा बिहान’ नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!