प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकार सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए बनी ठोस रणनीति

Spread the love

 

 

रायपुर । विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

रायपुर में आयोजित प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में पत्रकार सुरक्षा, सम्मान और संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

राजधानी रायपुर/ 26/07/2026 रविवार को प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (छत्तीसगढ़ इकाई) की प्रदेश स्तरीय बैठक का सफल आयोजन हुआ। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों और पदाधिकारियों ने एक मंच पर एकजुट होकर पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। कार्यक्रम ने पत्रकार एकता का सशक्त संदेश दिया।

बैठक में संगठन के संस्थापक मनोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोनू रेलवानी की विशेष उपस्थिति रही। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, भिलाई, कोरबा, सूरजपुर, रामानुजगंज सहित प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।

 

बैठक में प्रदेश प्रधान महासचिव एच.के. गौतम, राहुल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, लोकेश साहू (हिरवानी), मालती देवी कुर्रे, सुभाष भास्कर, अनीता पटेल, ललिता देवांगन, तिलक राम जोशी, अंजली तिर्की, संगीता बर्मन, जितेन्द्र बिन्द, प्रदीप सारथी, परितोष शर्मा, संदीप शर्मा, महेश प्रजापति, शशिकांत उरांव, शिवशंकर सिंह, खगवान चक्रधारी, वचन मानिकपुरी, विनोद हालदार तथा फाबियानुस तिर्की सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

 

पत्रकार सुरक्षा पर सर्वसम्मति से ऐतिहासिक निर्णय

 

बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। संगठन ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में यदि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय, उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार या झूठे मामलों में फंसाने जैसी घटना होती है, तो प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन पूरी मजबूती के साथ उसके समर्थन में खड़ा रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से प्रभावी आंदोलन भी करेगा।

संगठन विस्तार और मजबूत नेटवर्क पर जोर

 

बैठक में जिला एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मजबूत नेटवर्क तैयार करने की रणनीति पर भी सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना नहीं, बल्कि पत्रकारिता की निष्पक्षता, गरिमा और स्वाभिमान को भी सशक्त करना है।

 

बैठक का समापन पत्रकार एकता, संगठन की मजबूती और पत्रकारों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

    करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!