“पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

Spread the love

 

बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।

 

 

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तालाब के पानी में एक अज्ञात युवक की लाश दिखाई दी। शव मिलने की खबर देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि सुबह तालाब के आसपास मौजूद लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

 

तालाब में कैसे पहुंचा युवक? पुलिस के सामने कई सवाल

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। युवक की उम्र, उसके तालाब तक पहुंचने और मौत की परिस्थितियों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

घटना के बाद प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि गणेश एवं विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक किसी हादसे का शिकार होकर तालाब में डूब गया हो। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल पटवारी तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ मृतक की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में लगी हुई है।

 

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में भीषण आग से मची तबाही! आहूजा टीवी सेंटर का लाखों का सामान जलकर राख

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड…

    Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: आज छोटी दिवाली पर 9 राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 7 November 2056       मेष राशिफल   आज मेहनत से परिणाम संवरेंगे। करियर व्यवसाय में तेजी रहेगी. चर्चा में स्पष्टता रखें.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!