“सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम”— वृक्षारोपण अभियान से सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Spread the love

 

अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

 

अंबिकापुर। 02/08/2026 पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए आज सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज ने स्थानीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का व्यापक वृक्षारोपण किया। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने “सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम” का संकल्प लेते हुए एक-एक पौधा रोपा और उसके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। पेड़ हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों को अवशोषित कर पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं तथा बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही वृक्ष जल संरक्षण, जैव विविधता, प्राकृतिक संतुलन, भोजन और औषधियों का भी प्रमुख स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी पर हरियाली नहीं बचेगी तो मानव जीवन का अस्तित्व भी संकट में पड़ जाएगा। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे।

 

इस जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक दुबे, द्वितेंद्र मिश्रा, विकास पांडेय, राहुल पांडेय, विनोद तिवारी, ऋषि पांडेय, मनोज तिवारी, दीपक पांडेय, चंद्रसेन तिवारी, सतीश मिश्र, सौरभ तिवारी, लक्ष्य तिवारी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा एवं सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!