राजीव गांधी पीजी कॉलेज में एलएलबी सीटें 120 से बढ़ाकर 240 करने की मांग, NSUI ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

 

सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

अम्बिकापुर। 03/08/2026 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में संचालित एलएलबी पाठ्यक्रम की सीटों को पूर्व की भांति 120 से बढ़ाकर 240 किए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रदेश युवा कांग्रेस के आरटीआई अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल के मार्गदर्शन में एनएसयूआई के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता एवं उपाध्यक्ष गौतम गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद, बिलासपुर के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज सरगुजा संभाग का प्रमुख विधि महाविद्यालय है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एलएलबी में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। वर्तमान में केवल 120 सीटें उपलब्ध होने के कारण अनेक योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। जबकि पूर्व में महाविद्यालय में 240 सीटें स्वीकृत थीं, जिससे अधिक विद्यार्थियों को विधि शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता था।

एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरगुजा संभाग के पांच जिलों के विद्यार्थियों के लिए यह प्रमुख लॉ कॉलेज है। दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अन्य शहरों में जाकर पढ़ाई करना आर्थिक और सामाजिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में सीटों की संख्या बढ़ाकर 240 किए जाने से क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च विधि शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

एनएसयूआई ने छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद से छात्रों के भविष्य और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान संजर नवाज़, पृथ्वी नायक, काश्मीर पटेल, अमन, अभिषेक, प्रिंस सहित एनएसयूआई के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!