फ्रेंडशिप डे पर मातम: तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल

Spread the love

 

 

 

बालोद। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

बालोद। रविवार शाम फ्रेंडशिप डे की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दोस्तों के साथ घूमने निकले पांच युवकों की दो बाइकों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर गोंडली नहर के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, पांच दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर फ्रेंडशिप डे के मौके पर घूमने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर सामने चल रही दूसरी स्प्लेंडर बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता रहा। घर्षण के कारण बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर जल रही बाइक की आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस हृदयविदारक हादसे में गेमन लाल देशमुख (21 वर्ष) और अरुण साहू (23 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। वहीं यशु देशमुख सहित तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद सड़क पर फैले मलबे और खून के निशानों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। फिलहाल ट्रक चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

रविवार शाम फ्रेंडशिप डे पर हुआ यह दर्दनाक हादसा पूरे बालोद जिले को गहरे सदमे में छोड़ गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

 

 

 

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!