स्वतंत्रता दिवस पर सचिव नदारद, पंचायत के कामकाज पर उठे सवाल

Spread the love

 

 

Vachannews । विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर/तखतपुर। ग्राम पंचायत जरेली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पंचायत सचिव की अनुपस्थिति को लेकर सरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव के नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं रहने से पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और विकास कार्यों की गति पर भी असर पड़ रहा है।

 

 

सरपंच सुमित्रा बाई साहू एवं ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत सचिव कई बार समय पर पंचायत में उपलब्ध नहीं रहते, जिसके चलते आवश्यक पंचायत कार्यों के निष्पादन में परेशानी होती है। उनका कहना है कि सचिव का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर सचिव की अनुपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर पंचायत में सचिव की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रभावित विकास कार्यों को गति देने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की शिकायतों और पंचायत कार्यों में आ रही कथित बाधाओं पर जिम्मेदार विभाग कब संज्ञान लेगा?

 

 

  • Related Posts

    जरेली में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह

    Spread the love

    Spread the love  Vachannews । विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर/तखतपुर। ग्राम पंचायत जरेली में 15 अगस्त2026 स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ…

    ग्राम पंचायत ढनढन में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब

    Spread the love

    Spread the love    Vachannews । विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर/तखतपुर। देश की आजादी के 80वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर ग्राम पंचायत ढनढन में स्वतंत्रता दिवस का पर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!